उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, मचा हड़कंप

⬅️ बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग।

⬅️ कुछ महीने पहले ही हुई थी पत्नी की मौत।

⬅️ दून के डिवाइन आईटी पार्क की है घटना।

देहरादून। आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। तब से वह परेशान चले रहे थे। इसके साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

कर्जदाता ने जब तकादा किया तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन, खाते में पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार इसी बात से उनके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर आते दिख रहे थे। यह बात भी इसी बात को सिद्ध कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। एसओ ने बताया कि अन्य कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top