हिल न्यूज़

बड़ी खबर: देशी तमंचे पे डिस्को करना युवक को पड़ा भारी, पहुंचा हवालात 

तमंचे पे डिस्को करना युवक को पीडीए भारी पहुंचा हवालात

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को दिखाना युवक को भारी पड़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति के यहां पर शादी के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच गांव का ही एक युवक ने हाथ में देशी तमंचा लहराते हुए डीजे पर डांस करने लगा। लेकिन इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

जानकारी मिलते ही कोतवाली के एसएसआई अंकुर शर्मा, पुलिसकर्मी मनदीप नेगी, प्रभाकर थपियाल मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने आरोपी मनीष पुत्र बिंदर निवासी खेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 315 बोरवे, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top