उत्तराखंड

विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

  • पीएम की ऊर्जा संरक्षण अपील पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस की मंशा राष्ट्रविरोधी : भाजपा
  • विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

देहरादून। भाजपा ने पीएम मोदी की ऊर्जा संरक्षण अपील पर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष की मंशा को राष्ट्रहित विरोधी करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि विरोधी नेता चाहे तो अधिक ईंधन खर्च कर सकते हैं, लेकिन देश राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।

मीडिया द्वारा प्रधानमंत्री की अपील कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं की आपत्तियों को गैरजरूरी, नकारात्मक और देश विरोधी राजनीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति जनता है कि दुनिया खाड़ी युद्ध और रूस यूक्रेन जैसे बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। पीएम मोदी की सूझबूझ और दूरदर्शिता के चलते सरकार ने ऊर्जा को लेकर कूटनीति एवं प्रबंधन को लेकर शानदार कार्य किए। जिसका परिणाम है कि ढाई महीने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी आदि की कोई कमी या कीमतों में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं होने दी। जबकि दुनिया भर में की देश ऐसा नहीं है, जिसने इनमें 25 फीसदी औसतन वृद्धि नहीं की हो और इनके इस्तेमाल में तमाम प्रतिबंध न लगाए हों। लेकिन भारत में ऐसा कुछ नहीं हुआ, बस यही तकलीफ है कांग्रेस पार्टी नेताओं को।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष किया कि वे जमकर सोना खरीदें, खूब पेट्रोल डीजल खर्च करें या जिस तरह की फिजूलखर्ची करें। इतना ही यदि उन्हें लगता है कि दो महीने पहले ही दाम बढ़ा देना चाहिए था, तो आज के परिप्रेक्ष्य में जितनी रकम उन्होंने पेट्रोलियम और एलपीजी आदि में बचाई है वह वापिस कर दे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि उन्हें तो देशवासियों को हुई इन महीनों की बचत हजम नहीं हो रही है। ये सब लंबे समय से उनके मन मस्तिष्क में घर कर गई राष्ट्रविरोधी और नकारत्मक सोच का परिमाण है। फिलहाल देश और प्रदेश पूरी तरह से पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास करता है और देशहित में ईंधन खर्च एवं स्वर्ण खरीदारी में मितव्ययता बरतने की अपील में पूरी साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top