हिल न्यूज़

Big breaking: सगी बहनों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

सगी बहनों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, मां बेटा गिरफ्तार और बाप बेटा फरार

काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, यहां काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर पट्टी के मोहल्ला खालिक कॉलोनी में दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर पट्टी के मोहल्ला खालिक कॉलोनी में अलीहसन के घर में उसकी दो बेटियों 19 वर्षीय फरीन और 11 वर्षीय यासमीन के शव मिले। दो सगी बहनों के शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सूचना मिलते ही एसपी अभय सिंह, एसपी क्राइम मनीषा जोशी और सीओ वंदना वर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचीं और निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अलीहसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।

अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका फरीन व यासमीन अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चीखने चिल्लाने लगती थीं। सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे प्रारंभिक जांच में तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं।
पूछताछ में आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि इनमें से छोटी बहन की मौत 3 दिन पहले हो चुकी थी। जबकि बड़ी बहन की हत्या कर उसके पिता और दो भाई कल रात ही फरार हो गए। उनकी मौत का कारण छिपाने के लिए उन्होंने मोहल्ले में बताया कि दोनों बहनों पर ऊपरी साया हो गया था जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एसपी अभय सिंह ने बताया कि युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत हुई है। दोनों की हत्या की गई है या उनकी मौत आकस्मिक हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं, जबकि युवतियों के एक भाई और मां को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का खुलाशा कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top