देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस विभाग में 11 उप निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है, लंबे इंतजार के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश में लंबे समय से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद खाली चल रहे हैं, जिसके बाद इन पदों पर उप निरीक्षकों की पदोन्नति की गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश भी जारी किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में निरीक्षक नागरिक पुलिस के खाली पदों के सापेक्ष उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 में मौजूद प्रावधानों के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर इन सभी 11 उप निरीक्षकों को पदोन्नति के आदेश किए गए हैं।
पढ़ें पदोन्नति आदेश :-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें