सोनप्रयाग/इंफो उत्तराखंड
सोनप्रयाग से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पहाड़ों में बारिश का कहर अभी भी जारी है, वहीं ताजा मामला सोनप्रयाग का है, जहां आज सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानाकरी के अनुसार कुछ लोग केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे, तभी सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे जाकर पहाड़ से पत्थर गिरने से 4 यात्री घायल हो गए। जिसमें से एक यात्री को गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के रवाना हो गई । वहीं उक्त स्थान पर पहुंच कर पता चला कि पत्थर गिरने से 3 लोग घायल हो गए हैं, वहीं एक यात्री की तब तक मौत हो चुकी थी।
एसडीआरएफ ने घायल हुए 3 व्यक्तियों को रेस्कयू कर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। जबकि मृतक के शव को बरामद कर के पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
मृतक की पहचान
मृतक व्यक्ति की पहचान जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव के रूप में हुई है।
घायलों के नाम :-
1. मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात।
2. अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा।
3. विकास पुत्र वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें