उत्तराखंड

ब्रेकिंग : एप्पल कोऑपरेटिव फेडरेशन (Apple Cooperative Federation) के एमडी बने त्रिपाठी, शासन ने किए आदेश जारी

Advertisements

एप्पल कोऑपरेटिव फेडरेशन के एमडी बने त्रिपाठी, शासन ने किए आदेश जारी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड सहकारी समितियां के संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी को उत्तराखण्ड सेब उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ लि0 देहरादून का एमडी बनाया गया है। इसके लिए शासन में सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव, राजेंद्र कुमार भट्ट ने आर्डर जारी किए हैं।

त्रिपाठी ने आज मंगलवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि वह गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के सेब के बागान पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि, सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के राज्य के हर जिले में 100-100 डेमोंसट्रेशन गार्डन तैयार करने के जो निर्देश दिए गए हैं, उस पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

नवनियुक्त प्रबंध निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि सेब के उत्पादन एवं विपणन मे राज्य को अग्रणी बनाने के लिए फेडरेशन अपना कार्य करेगा, सेब उत्पादक राज्य के किसान् बंधुओ को उनके द्वारा उत्पादित सेब का उचित मूल्य प्राप्त हो इस पर भी फेडरेशन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां सामान्यता एक समान है उत्तराखंड में हिमाचल से ज्यादा संभावनाएं हैं इसका मुख्य कारण है उत्तराखंड का हिमाचल से ज्यादा पर्वतीय भू-भाग का होना, ऐसी स्थिति सेब उत्पादन की अनुकूल वातावरण होने के कारण हिमाचल से अत्यधिक सेब का उत्पादन यहा पर किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि, एप्पल फेडरेशन इस हेतु राज्य में सेब उत्पादन एवं विपणन हेतु कंप्लीट वैल्यू चेन के माध्यम से शत प्रतिशत अग्रणी राज्य बनाने में निरंतर प्रयास करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ रावत के आदेशों के अनुसार 10 हज़ार सेब के बगीचे इस बर्ष तैयार करेगा। साथ ही सेब सीजन की निकत्ता को देखते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों से किसानो से सेब का क्रय करने का भी प्लांन तैयार कर कार्य करेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top