उत्तराखंड

शर्मनाक : नौ साल की बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर ने किया घिनौना काम, गिरफ्तार 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

राजधानी देहरादून से दिल झकझोंर कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्लेमनटाउन थाने में आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बता दें कि बीती 17 फरवरी को एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची का चेकअप करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

लेकिन जब उसकी दोबारा तबीयत खराब हुई तो बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन टीचर अनिल राणा उसके साथ लंबे समय से घिनौना काम कर रहा है। और साथ ही उसने इस बारे में बताने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल राणा पुत्र भीम बहादुर निवासी भारुवाला ग्रांट बैल रोड क्लेमनटाउन को गुरुवार दोपहर भारूवाला से गिरफ्तार कर लिया गया। और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top