देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले (PCS officers Transfer) किए गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।
पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह (PCS Officer Pratyush Singh) को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि देहरादून की पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान (City Magistrate Kusum Chauhan) को देहरादून का उप नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है।
ऊधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बता दें कि पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह (Pratyush Singh) की तैनाती इससे पहले ऊधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर के पद पर थी, इस पद से हटाकर अब उन्हें देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं देहरादून की सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान kusum chauhan) को देहरादून का उप नगर आयुक्त नगर निगम नियुक्त किया गया है।
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें