उत्तराखंड

यहां मतदान की तिथि में हुआ फेरबदल। अब इस दिन होगी वोटिंग

इन्फो उत्तराखंड न्यूज डेस्क

चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान किए जाने का बड़ा फेरबदल किया है। बताया गया कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पड़ रही है, जिसके चलते तिथि परिवर्तन किया गया है।

बताते चलें कि कई राजनीतिक दलों व लोगों ने गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए उस दिन चुनाव स्थगित कर दूसरे दिन मतदान करने को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क साधा था।
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा व अन्य दलों ने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख में फेरबदल का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

बताते चलें कि प्रदेश में रविदास जयंती मनाने वालों की संख्या लाखों में है। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब के अनुसूचित जाति समुदाय के लोग वाराणसी जाते हैं। चूंकि मतदान 14 फरवरी को होना था, किंतु आस्था का पर्व पड़ने के चलते व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

राजनीतिक दलों की मांग पर आज सोमवार को चुनाव आयोग की बैठक के बाद तिथि परिवर्तन का निर्णय लिया गया। जिसके बाद अब पंजाब में 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान होगा। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top