उत्तराखंड

‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया ”स्वतंत्रता दिवस” ‎

  • ‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

‎टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज दौक, टिहरी गढ़वाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य राम औतार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।

‎प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रामी बौराणी नृत्य-नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। नृत्य-नाटिका का निर्देशन संजय प्रकाश सेमवाल ने किया, जबकि स्वाति, पार्वती, काजल एवं प्रियंका ने अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन बसु चौहान ने किया।

‎इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ भाजपा राजेश नौटियाल, जय सिंह, गंभीर सिंह, रमेश, सुरेश, राम सिंह, बच्चन सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणबीर सिंह, वीरेंद्र, विजय एवं रामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top