उत्तराखंड

Big breaking : यहां 9 छात्र- छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona positive), मचा हड़कंप

Advertisements

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है, जहां अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में एक कॉलेज में 9 छात्र-छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद शासन -प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलोंज में 12 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को तेज बुखार और सर्दी जुकाम के चलते विद्यालय से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

इन छात्र- छात्राओं और शिक्षकों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं कोरोना पॉजिटिव निकले सभी छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज सलोंज में छात्र- छात्राओं सहित शिक्षकों में कोरोना वायरस मिलने के बाद अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यालय को कुछ दिनों तक बंद करने और सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच करने की मांग की है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

डॉ. तिवारी ने कहा अन्य छात्रों और शिक्षकों में भी बुखार सर्दी जुकाम, खांसी और सिर दर्द की शिकायत बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को बुखार की शिकायत के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वहीं, कोरोना संक्रमण के नये केस मिलने के बाद बरगला निवासी समाजसेवी प्रकाश सिंह रावत ने विद्यालय में छात्र छात्राओं को सैनिटाइजर, मास्क, अश्वगंधा की गोलियां और एलोवेरा का काढ़ा वितरित किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top