उत्तराखंड

ब्रेकिंग : ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, 2 मिनट में पढ़िए लीजिए..

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कहीं महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।

कैबिनेट के फैसले :- 

  • परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया गया।
  • कर्मचारियों की बीमा अथवा बचत योजना में संशोधन किया गया।
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के 11 स्टेशनों के आसपास के कस्बों को मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा विकसित।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत अब बालक होने पर भी मिलेगा किट का लाभ।
  • UPSC, NDA व अन्य परीक्षाओं में प्री परीक्षा पास करने वाले युवाओं को ₹50 हजार की जगह ₹1 लाख की मिलेगी धनराशि।
  • ITDA के ढांचे में स्वीकृत कतिपय पदों के सृजन के संबंध में निर्णय।
  • अब औद्योगिक क्षेत्रों के नक्शों को पास करेगा राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SIDA)।
  • प्रदेश सरकार द्वारा 35 नई पशु चिकित्सा मोबाइल वैन खरीदी जाएंगी।
  • राजस्व क्षेत्रों में बने 6 नए थानों एवं 21 पुलिस चौकियों हेतु होगी 327 नए पदों पर भर्ती।
  • पदोन्नति में शिथिलीकरण नियमावली को 30 जून 2024 तक किया जाएगा लागू।
  • श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कार्मिकों एवं धार्मिक कार्यों के लिए दो नियमावली बनाने की मंजूरी।
  • अंत्योदय एवं BPL कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर प्रतिमाह मिलेगा आयोडीन युक्त नमक।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top