उत्तराखंड

दुःखद : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, दो की दर्दनाक मौत।

 टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, दो की दर्दनाक मौत

देहरादून। हरिद्वार हाईवे पर आज सुबह लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा दिया। ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ डंपर (UK 18 CA 6636) तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से जा भिड़ा। इस भीषण हादसे में एक कार (UK07 AF 2506) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों में एक की पहचान रतनमणि उनियाल (निवासी इंद्रप्रस्थ एन्क्लेव, रायपुर, देहरादून) के रूप में हुई, जबकि दूसरे मृतक के पास पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों ने हादसे की भयावहता को देखा तो सन्न रह गए। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top