उत्तराखंड

बड़ी खबर : रानीपोखरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का पीला पंजा, अतिक्रमण हटाया

  • डोईवाला : रानीपोखरी में तहसील प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण किया ध्वस्त

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रानीपोखरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए ऋषिकेश तहसील प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को हटाया। बृहस्पतिवार को देहरादून–ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन रानीपोखरी बाजार पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई करते हुए मकानों और दुकानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया।

हालांकि ग्रामीणों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया, लेकिन जेसीबी ने सड़क किनारे बनी दुकानों और मकानों को तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

गौरतलब है कि मई और जून के महीने में ऋषिकेश में प्रस्तावित जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश विदेश के तमाम प्रतिनिधि उत्तराखंड का दौरा करने वाले है, जिसके लिए उत्तराखंड सरकार भी बेहद उत्साहित हैं।

देहरादून हवाई अड्डे से लेकर रानीपोखरी और फिर ऋषिकेश तक मार्ग को चौड़ा करने व गड्ढा मुक्त बनाने के लिए बीते कई दिनों से कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश द्वारा सड़क चौड़ीकरण के साथ मार्ग का सौंदर्यकरण भी कराया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार ने बताया की रानीपोखरी सड़क किनारे से कुल 11 मीटर अतिक्रमण हटाया गया। बताया की यह मामला कई वर्षो से गतिमान था। कहा की पहले भी कई बार लोगों को नोटिस दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

रानीपोखरी बाजार में सड़क के दोनों ओर चिन्हित अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कारवाई की गई। कारवाई के दौरान ऋषिकेश एसडीएम, लोक निर्माण विभाग और रानीपोखरी थाने से पुलिस बल भी मौजूद था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top