राजनीति

बड़ी खबर : जाखधार में आप के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

  • कहा जो पौधा जौनपुर के लोगों ने रोपा उसे आकार देने की जिम्मेदारी अब धनोल्टी की
  • जनता बोली धनोल्टी की तस्वीर बदलेगा लालूर का लाल

नैनबाग (टिहरी) इन्फो उत्तराखंड

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आप आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने आज समर्थकों के साथ जाखधार में पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद अमेन्द्र बिष्ट ने लालूर पट्टी के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया और घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन जुटाया।

अमेन्द्र बिष्ट ने जाखधार में आज अपने समर्थकों का साथ चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जिस पौधे को जौनपुर की जनता ने रोपा था उसे आकार देने की जिम्मेदारी अब धनोल्टी की है। इस बात को यहाँ की माँ-बेटी, बुजुर्ग और युवा अच्छे से जानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

इसीलिये सब लोग परिवर्तन की बात कर रहे हैं। सब जान चुके हैं भाजपा और कांग्रेस सिर्फ ठगने का काम करती है, सपने और उम्मीदों को कुचलने का काम करती है। अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मेरी लड़ाई विधायक बनने की नहीं है, मेरी लड़ाई इस क्षेत्र के अच्छे भविष्य के लिये है, अच्छे स्कूल के लिए है, सुविधाजनक अस्पतालों के लिये है, बेरोजगार युवाओं को रोजगार सम्पन्न बनाने के लिये है। उन्होंने कहा कि इस बार जौनपुर से लेकर थौलधार और समूची धनोल्टी उन्हें समर्थन दे रही है, यह सब आपका प्यार और दुलार है। उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद और समर्थन मुझे इस लड़ाई लड़ने में ताकत देगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

कार्यालय के उद्धघाटन के उपरांत अमेन्द्र बिष्ट ने लालूर पट्टी के देवल, घांसी, विरोड, म्यानी, नकोट, बढ़ेल आदि गांव में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। उन्होंने गाँव की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

जनसम्पर्क के दौरान दर्जनों समर्थकों ने अमेन्द्र बिष्ट के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी पहली पसंद अमेन्द्र बिष्ट है और क्षेत्र के विकास के लिये वह लालूर के लाल को ही अपना समर्थन देंगे और वोट करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top