उत्तराखंड

गौरव : पहाड़ के इस युवा का यूरोपियन कंट्री (नीदरलैंड) में बतौर रिसर्चर के रूप में हुआ चयन, उत्तराखंड का नाम करेगा रोशन 

टिहरी गढ़वाल/ इंफो उत्तराखंड 

टिहरी जनपद के बूढाकेदार क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढ़ा विद्यार्थी अब यूरोपियन कंट्री (नीदरलैंड) में बतौर रिसर्चर के रूप में पदस्थ होकर उत्तराखंड का नाम रौशन करेगा। वहीं उन्होंने गांव के हिन्दी मीडियम से पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

भिलंगना ब्लाक के ग्राम सौंला के युवा शैलेंद्र शाह की इस उपलब्धि से जहां उनके परिवारजनों, नाते रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है, वहीं समस्त क्षेत्रवासियों ने पहाड़ के इस युवा की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवांवित करने वाला पल बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : प्रदेश में 3.03 लाख हुई 'लखपति दीदियों' की संख्या

बताते चलें कि टिहरी जनपद के भिलंगना विकास खंड के सौंला ग्राम सभा के शैलेंद्र शाह ने बूढाकेदार विनयखाल क्षेत्र के ग्राम सौंला से हिन्दी मीडियम से प्राथमिक शिक्षा हासिल की है। वहीं शिक्षक लोकेन्द्र दत्त शाह के पुत्र शैलेन्द्र शाह की 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल टिहरी गढ़वाल से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

12वीं के बाद शैलेंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई नेशनल इंस्टीटयूट आफ टैक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर गढ़वाल से की है। इंडियन स्कूल आफ टैक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली से वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग में एमटेक कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

शैलेंद्र अब रिर्सचर साइंटिस्ट के रूप में विश्व के ख्याति प्राप्त कृषि और पर्यावरण विज्ञान वैगनिंगन विश्वविद्यालय में यूरोपियन कंट्री (नीदरलैंड) में बतौर पदस्थ होने के साथ ही पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top