उत्तराखंड

बड़ी खबर : नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार

  • बरेली का शातिर नकबजन पत्नी समेत देहरादून पुलिस की गिरफ्त में
  • 21.50 लाख रुपये नगद और अन्य सामान बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की सटीक रणनीति और पुलिस टीम की सतर्कता से बरेली के शातिर नकबजन प्रमोद पाल और उसकी पत्नी विमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21.50 लाख रुपये नगद, सफेद धातु के 16 पुराने सिक्के और अन्य सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खामोश हुए घराट, लुप्त हो रही पारंपरिक पहचान

घटनाओं का खुलासा :- 

नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार थाना क्षेत्रों में हाल ही में हुई नकबजनी की घटनाओं ने पुलिस को सक्रिय कर दिया था। 24 नवंबर को नेहरू कॉलोनी निवासी भगत सिंह रावत ने अपने घर से नगदी और सफेद धातु के सिक्के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 305(1) भा0न्या0स0 के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस को पता चला कि बरेली के नकबजन प्रमोद पाल देहरादून कोर्ट में पेशी के दौरान सक्रिय था।

प्रमोद पाल ने बताया कि वह पहले भी देहरादून के कैंट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते वह 26 अक्टूबर को दोबारा देहरादून आया और बसंत विहार क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें अंजाम दीं। चोरी की नगदी और सामान उसने अपनी पत्नी विमलेश को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी : दून में महानगरों की तर्ज पर अब खुलेंगे छह ट्रैफिक थाने

एसएसपी देहरादून द्वारा गठित टीम और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम में नेहरू कॉलोनी थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह और एसओजी प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top