उत्तराखंड

सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स एवं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में “मानसिक स्वास्थ्य का महत्व” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी।

देहरादून। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स एवं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में “मानसिक स्वास्थ्य का महत्व” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में किया गया।
अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजली अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक डॉ. सुभाष रमोला ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विमल रतूड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सभी को सचेत रहना आवश्यक है क्योंकि सोशल मीडिया के प्रभाव से अकेलापन, अभिभावकों द्वारा पढ़ाई करने वाले बच्चों को अतिरिक्त भार देना, एक दूसरे से तुलना करना मानसिक अवसाद का सबसे बड़ा कारण है। अभिभावकों को आवश्यक रूप से जागरूक होना जरुरी है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

प्रभारी निदेशक डॉ. सुभाष रमोला जी ने अपने वक्तव्य मे कहा की मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने से समाज का पूर्ण विकास संभव है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. भावना डोभाल ने मन स्वस्थ तन स्वस्थ के संकल्प के साथ आमंत्रित अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नरेंद्र जगूड़ी ने किया डॉ जगूड़ी ने बताया की मानसिक अवसाद का जो मामला निरंतर बढ़ता जा रहा है वो बड़ा ही सोचनीय है उसके रोकने के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

कार्यक्रम मे सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार यादव ने विश्वविद्यालय द्वारा विशेष शिक्षा मे पढ़ाये जाने वाले कार्यक्रम मे मानसिक स्वास्थय पाठ्यक्रम के बारे मे जानकारी प्रदान की कार्यक्रम मे बृजमोहन खाती, कुंदन, अजय सिंह, अभिषेक सहित विश्वविद्यालय के अनेकों शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top