उत्तराखंड

साईं लोक कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 63 महिलाओं की हुई जांच

  • साईं लोक कॉलोनी में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

देहरादून। साईं लोक कॉलोनी में घरों में साफ-सफाई का काम करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद समर्पण संस्था के तत्वावधान में और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमद्वार की चिकित्सा टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. रेनू शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

शिविर के दौरान कुल 63 कामकाजी महिलाओं की स्वास्थ्य व रक्त जांच की गई। महिलाओं को एनीमिया से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक आयरन, कैल्शियम, ओआरएस और जिंक की टैबलेट्स वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, पोषण को ध्यान में रखते हुए पुष्टाहार के रूप में गुड़ व चना तथा स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गर्ग, मोहित, शहरी कार्यक्रम अधिकारी राकेश बिष्ट तथा साईं लोक कॉलोनी के सभी सम्मानित एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top