उत्तराखंड

नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

  • नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या
  • सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
  • 280 पात्र महिला श्रमिकों, पुरुषों एवं बच्चों को वितरित की गईं पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक किट

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्रम विभाग के ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तत्वावधान में किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 280 पंजीकृत पात्र लाभार्थियों महिला श्रमिकों, पुरुषों और बच्चों को पोषण किट, स्वच्छता किट तथा शैक्षणिक सामग्री किट का वितरण किया गया।

श्रमिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश और प्रदेश के बुनियादी ढांचे तथा नवनिर्माण में हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पसीना बहाकर विकास की नींव रखने वाले इन श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार श्रमिकों के हर सुख-दुख की सच्ची साथी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के लिए विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्युोपरांत सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन तथा श्रमिक स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला श्रम अधिकारी आशा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, विपिन पाठक, हरीश रौतेला, जगदीश आर्य, कैलाश गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, प्रीती जोशी आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top