उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन सुविधा

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ
    पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर
  • माइट्रल टी.ई.ई.आर. माॅर्डन कार्डियोलाॅजी का अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर है
  • माॅर्डन काॅर्डियक प्रोसीजर देगा हार्ट मरीजों को बड़ी राहत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल
ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग ने यह जानकारी दी कि उत्तराखंड में उन्नत हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के कार्डियोलॉजी विभाग ने पहली बार माइट्रल वाल्व की ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की है।

अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर के बाद मरीज़ ने तेजी से रिकवर किया। मरीज़ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. एक न्यूनतम इनवेसिव, कैथेटर आधारित उपचार पद्धति है, जो गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन से पीड़ित ऐसे चयनित मरीजों के लिए उपयोगी है, जिनमें पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी का जोखिम अधिक हो सकता है। इस प्रक्रिया में एक विशेष क्लिप-आधारित सिस्टम की सहायता से माइट्रल वाल्व की पत्तियों (लीफलेट्स) को एक-दूसरे के करीब लाया जाता है, जिससे ओपन-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बिना माइट्रल रिगर्जिटेशन को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग तथा डॉ. अशोक जयंत, विभागाध्यक्ष-कार्डियक थोरेसिक वैस्क्यूलर सर्जरी (सीटीवीएस) के नेतृत्व में स्ट्रक्चरल हार्ट टीम, कार्डियक एनेस्थीसिया, इकोकार्डियोग्राफी, कैथ-लैब, नर्सिंग एवं तकनीकी टीमों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक की गई।

प्रो. डाॅ तनुज भाटिया ने जानकारी दी कि इस सफल प्रक्रिया के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज प्रोग्राम का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। अब श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहले से उपलब्ध उन्नत स्ट्रक्चरल हार्ट प्रक्रियाओं के साथ मित्रल वाल्व की ट्रांसकैथेटर इंटरवेंशन सुविधा भी जुड़ गई है। एसजीआरआर के कार्डियोलॉजी विभाग ने समय के साथ अपनी इंटरवेंशनल क्षमताओं का लगातार विस्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

विभाग में दो कार्डियक कैथेटराइजेशन लैबोरेटरी, आईवीयूएस, ओसीटी और एनआईआरएस सहित इंट्राकोरोनरी इमेजिंग, कोरोनरी फिजियोलॉजी, जटिल कोरोनरी इंटरवेंशन तथा ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। विभाग ने अपने अकादमिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी विस्तार किया है और वर्ष 2026 में डी.एम. कार्डियोलॉजी की सीटों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top