उत्तराखंड

द्वारीखाल : नीलम देवी के आकस्मिक निधन पर द्वारीखाल के BDC हॉल में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने की शोक संवेदना व्यक्त

द्वारीखाल/इंफो उत्तराखंड 

द्वारीखाल ब्लाॅक क्षेत्र के अंतर्गत सुराड़ी ग्राम पंचायत प्रधान नीलम देवी के आकस्मिक निधन पर विकासखंड द्वारीखाल के बीडीसी हाॅल में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा और प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

बता दूं कि दिनांक 27 तारीख को विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत सुराड़ी ग्राम पंचायत प्रधान नीलम देवी का महज 26 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। वहीं नीलम के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।‌

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

द्वारीखाल प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने “इंफो उत्तराखंड” को बताया कि नीलम देवी महज 26 साल की उम्र में अपने पीछे परिवार में पति और दो छोटे- छोटे बच्चे, और सास- ससुर को छोड़ कर चली गई। वहीं नीलम देवी के दोनों बच्चों की उम्र अभी 4 से 6 वर्ष है। वहीं परिवार की हालत भी इस समय बहुत दुःख दयनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू

वहीं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नीलम देवी मिलनसार व्यवहार की थी, और उनके इस तरह से अचानक चले जाना हमारे लिए अपने आप में अपूर्णीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : सीएम के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top