उत्तराखंड

Big breaking:- चमोली से बड़ी खबर, बद्रीनाथ में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा। 57 मजदूर दबे। 15 का रेस्क्यू

माणा में हिमस्खलन: BRO के 42 श्रमिक लापता, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 47 मजदूरों की तलाश जारी है। आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।

एसडीआरएफ पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने बताया कि अब तक 15 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 42 लापता हैं। सूचना मिलते ही SDRF की एक टीम जोशीमठ से घटनास्थल के लिए रवाना की गई। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, एक टीम को सहस्रधारा हेलीपैड (देहरादून) पर अलर्ट पर रखा गया है।

हेलीकॉप्टर से होगी हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम की तैनाती

क्षेत्र के सटीक निर्देशांक प्राप्त कर लिए गए हैं। जैसे ही मौसम में सुधार होगा, SDRF की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के निकटतम सुरक्षित स्थान पर उतारा जाएगा।

भारी बर्फबारी के कारण SDRF की ड्रोन टीम को ऑपरेशन में नहीं लगाया जा सका है। SDRF, जिला प्रशासन, BRO और सेना के बीच लगातार समन्वय बनाकर बचाव कार्य किया जा रहा है।

अब तक 5 और श्रमिकों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 3 घायल हैं और उन्हें सेना अस्पताल, माणा में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लापता श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना ने 2021 में चमोली जिले में हुए एक अन्य ग्लेशियर हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची थी और कई लोगों की जान गई थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top