उत्तराखंड

बड़ी खबर : छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, अब समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्रों को मिलेगी डिजिटल आईडी

Advertisements

देहरादून।

सूबे के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध करायें जायेंगे, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है।

इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विश्ववि़द्यालयों एवं महिवद्यालयों की तमाम शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से परीक्षा, परीक्षाफल, क्रेडिट स्कोर के साथ ही अपनी तमाम शैक्षिक उपलब्धियों की सूचनाएं भी प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा सूबे में उच्च शिक्षा के अंतर्गत कई पहलें शुरू की गई हैं। जिसमें समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया भी शामिल है। समर्थ पोर्टल पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यलायों के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत अब समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं। साथ ही पोर्टल पर ‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ शुरू कर एक नये डिजिटल युग की शुरूआत कर दी है। इस नये मॉड्यूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक क्लिक पर सभी सूचनाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के अंतर्गत पंजीकृत छात्र स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी समस्त शैक्षणिक उपलब्धियों से सम्बंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे साथ ही वह अपने क्रेडिट स्कोर, परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल पर एक्जाम फार्म, एडमिट कार्ड सहित परीक्षा व प्रवेश संबंधी तमाम सूचनाएं छात्रों को समय पर मिलेंगी।

‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के माध्यम से पहली पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रवेश के तुरंत पश्चात विश्वविद्यालय नामांकन संख्या भी उपलब्ध कर दी गई है, जबकि इससे पहले छात्र-छात्राओं को नामांकन संख्या परीक्षा फार्म भरने के उपरांत ही मिल पाता था। इस नये माडॅयूल के शुरू होने से छात्र-छात्राओं की तमाम समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं के अमूल्य समय को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

बयान :-

उच्च शिक्षा में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है। इससे प्रदेश के युवाओं को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है जो निश्चत ही छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी।- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top