
देहरादून।
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, जहां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग के सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले छह माह के अन्तर्गत आयोग लगभग 1402 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करेगा, और उसके साथ ही आगामी भर्ती परीक्षाओं को समयानुसार कराएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती परीक्षा :-
1. सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 :- 34 पद
2. स्नातक स्तरीय सामान्य प्रश्नपत्र (कार्या०सहा०तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसम्पति, सहा० अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुन्सरिम, रीडर क्षेत्रीय युवा कल्याण प्रा०र०द०, सहायक समाज कल्याण अधिकारी : 226 पद
3. इण्टरमीडिएट स्तरीय, सामान्य प्रश्नपत्र (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर-3 गृहमाता/हाउस कीपर महिला)/अमीन। 293 पद
4. इण्टरमीडिएट स्तरीय विषय आधारित प्रश्नपत्र (पशुधन प्रसार अधिकारी, निरीक्षक, अधिदर्शक प्रदर्शक, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन (विज्ञान)। 136 पद
5. व्यायाम प्रशिक्षक। 56 पद
6. सहायक अध्यापक (एल०टी०) स्नातक वेतनक्रम आदि परीक्षा शामिल हैं। 657 पद

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें