उत्तराखंड

भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

  • भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 
  • भाजपा मुख्यालय में खंडूड़ी के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • भाजपा परिवार ने हाथों में पुष्प लिए, नम आंखों से अपने प्रिय नेता को प्रदेश कार्यालय से दी विदाई

देहरादून। भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी प्रदेश मुख्यालय से भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी समेत बड़ी संख्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी मुख्यालय में उन्हें सुबह से ही श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं एवं प्रशासकों की भीड़ जुटने लगी थी। इस दौरान खंडूरी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र, फूलमाला एवं पुष्पों से श्रद्धाभाव अर्पित किया गया। साथ ही वहां मौजूद, खंडूरी की पुत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, पुत्र मनीष खंडूरी अन्य शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सभी ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की आंखें भी नम दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सैनिक, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम नमन करने पहुंचे। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में अपने वरिष्ठतम नेता के गम में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा। कार्यालय पहुंचने से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। वहीं मुख्यालय में भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में पुष्प लिए नम आंखों से अपने नेता को विदा किया। इस दौरान समूचा कार्यालय परिसर, ‘खंडूड़ी अमर रहें’ के नारों के साथ गूंजता रहा।

अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

दिवंगत खंडूड़ी जी को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी के प्रतीक थे। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन के लिए खंडूड़ी के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने राज्य के विकास, सड़क संपर्क, प्रशासनिक सुधार और जनहित के मुद्दों पर जो कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण था, जिसे हम सभी अपने अपने जीवन में अमल में लाने का प्रयास करेंगे।

वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने खंडूड़ी के राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य योगदान को कार्यकर्ताओं के मध्य याद किया। कहा, राजनीति में स्वच्छ छवि और नैतिक मूल्यों की जो मिसाल उन्होंने पेश की, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और भाजपा संगठन के लिए यह अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके द्वारा किए कार्य और उनकी जीवनचर्या हमेशा कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे मंत्रियों, पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रिय दिवंगत नेता को याद किया। कहा, खंडूड़ी जमीन से जुड़े और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास किए।

भाजपा मुख्यालय में अपने जनरल को अंतिम विदाई देने सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, देहरादून महानगर महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक अरविंद पांडेय, मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी मधु भट्ट, विनोद उनियाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और पूर्व सैनिक संगठनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top