Ad Ad
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में एवलांच (Avalanche) को लेकर मौसम विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी 

देहरादून /इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज उत्तराखंड राज्य पर भारी रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ के तेजी से पिघलने की संभावना जताई है। इसके चलते हिमस्खलन होने की चेतावनी देते हुए प्रदेश की तमाम नदियों के जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

तापमान बढ़ने से एवलांच आने की संभावना बन सकती है, साथ ही बांध, जलाशय को लेकर भी अधिकारी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO : सीईओ

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top