उत्तराखंड

AIIMS Rishikesh : ऋषिकेश एम्स में पत्रकारों से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग। देखिए वीडियो

एम्स में पत्रकारों से दुर्व्यवहार, सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मियों द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज स्थानीय पत्रकारों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब ऋषिकेश के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यालय के बाहर धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा मरीजों, तीमारदारों और आगंतुकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इस बार पत्रकारों को निशाना बनाए जाने पर मामला तूल पकड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

धरने के दौरान एम्स प्रशासन के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अमित पाराशर ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के समक्ष आकर घटना पर खेद प्रकट किया। उन्होंने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्रेस क्लब के सदस्यों ने सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top