उत्तराखंड

बड़ी खबर : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिगड़े बोल, बोले : बिना सिंदूर और बिना मंगलसूत्र वाली महिला खाली प्लॉट

बिना सिंदूर और बिना मंगलसूत्र वाली महिला खाली प्लॉट,

चंपावत/ इंफो उत्तराखंड 

जैसा विवादित बयान देकर महिलाओं को अपमानित करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चंपावत जिले की निवासी तुलसी बिष्ट ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक नोटिस भेजा गया है। तुलसी बिष्ट आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट की धर्मपत्नी एवं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं।

तुलसी बिष्ट की तरफ से यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ता के के शर्मा के द्वारा तैयार किया गया है। इस नोटिस के माध्यम से उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लिखा गया है कि 10 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक भागवत कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जो महिलाएं मांग में सिंदूर लगाती हैं तथा मंगलसूत्र पहनती हैं वह रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी है, लेकिन जो महिलाएं मांग में सिंदूर नहीं लगाती और मंगलसूत्र नहीं पहनती हैं वह खाली प्लॉट है

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

महिलाओं की प्रति धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है। हिंदू धर्म में और हमारे पुराणों में महिलाओं को देवी के रूप में और माता के रूप में पूजनीय माना गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक रूप से व्यास पीठ से देव तुल्य महिलाओं के प्रति इस तरह की गैर मर्यादित टिप्पणी करके हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

तुलसी बिष्ट ने अपने इस नोटिस के माध्यम से साफ तौर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी इस गलत बयानी के लिए तथा महिलाओं के अपमान करने वाले बयान के लिए सार्वजनिक रूप से 15 दिन के अंदर माफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के अपमान करने वाले ऐसे लोगों को न्यायालय से दंड दिलाने के लिए हम सबको एकजुट होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

                                                   जोत सिंह बिष्ट

                                                  आम आदमी पार्टी 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top