हिल न्यूज़

जनपद पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी गढ़वाल

जनपद पुलिस ने गुमशुदा महिला सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने गुमशुदा महिला को तत्काल बरामद करने के दिये थे आदेश।

15.08.2023 को एक स्थानीय व्यक्ति राजस्व क्षेत्र पटवारी चौकी- मनियारस्यूँ 1st में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी पुत्री घर से हॉस्पिटल जाना बोलकर कहीं चले गयी है, जो अभी तक वापस नहीं आयी।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर पटवारी चौकी- मनियारस्यूँ 1st पर मु0अ0सं0-05/2023, धारा 365 भादवि बनाम पंजीकृत किया गया। अभियोग महिला सम्बन्धी का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा/ अपहृता महिला को तत्काल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

निर्गत आदेशों के क्रम में जया बलूनी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्यामदत्त नौटियाल उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पौड़ी गोविन्द सिंह व चौकी प्रभारी पाटीसैण मुकेश गैरोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं अथक प्रयासों से आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करते हुये दिनांक 31.08.2023 को गुमशुदा अपहृता महिला से सम्पर्क कर बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा

बरामद अपहृता महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम :-

1. उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला- चौकी प्रभारी पाटीसैण
2. आरक्षी पंकज रावत
3. महिला आरक्षी 500 ना0पु0 दीपिका

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top