उत्तराखंड

बड़ी खबर: खेत की सिंचाई को लेकर चली लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ गोलियां, 3 लोग घायल, देखिए वीडियो 

मंगलौर/ रुड़की ।

जोनी चौधरी हरिद्वार।
9548216591

खेत की सिंचाई के लिए पानी चलाने को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ गोलियां चलने लगी, इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वही सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस के मुताबिक़ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी कवादपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दो किसानों के दो पक्ष खेत मे पानी देने को लेकर आपस मे भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष की ओर से फायरिंग तक कि गई, जिसमे तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

झगड़े की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगो की हालत को गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर हरिद्वार पुलिस कप्तान अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया दो पक्षो में पहले कहासुनी हुई उसके बाद एक पक्ष की ओर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग घायल हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, पूरे घटना की जानकारी जुटाई जा रही है, जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top