उत्तराखंड

गौरवशाली पल : उत्तराखंड की बेटी ने दिल्ली में गाड़े झंडे, जीता मिसेज इंडिया उत्तराखंड का टाइटल (Mrs India Uttarakhand Title)

  • उत्तराखंड की सुनिष्ठा सिंह ने मिसेज इंडिया उत्तराखंड टाइटल जीता

देहरादून। नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तराखंड निवासी सुनिष्ठा सिंह ने तीन टाइटल, मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड, मिसेज़ इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफुल, मिसेज़ इंडिया फोटोजेनिक (Mrs. INDIA UTTARAKHAND, Mrs. INDIA BOLD & BEAUTIFUL, MRS. INDIA Photogenic) को जीत कर उत्तराखंड को गौरवांवित किया है है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

इस प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों से आये कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर इन तीनों टाइटलों को जीत कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है और राज्य की अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सुनिष्ठा सिंह एक बेटे की माँ, कम्पनी सेक्रेटरी हैं और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और द माइंडफुल बीइंग के साथ छात्रों, महिलाओं और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए कार्य करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने और समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए उनके परिवार और खास तौर पर उनके पति रवि का बहुत सहयोग मिलता है जो कि पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस जीत के माध्यम से वे लड़कियों और महिलाओं को अपने मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के लिए संदेश देना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम ने किया शुभारंभ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top