उत्तराखंड

Weather Update : मौसम ने फिर बदला मिजाज, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन। देखें Video

पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, शुरू हुई बर्फबारी। ठंड ने दी दस्तक

चमोली। औली, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और नीति-माणा घाटी समेत जोशीमठ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र का तापमान गिर गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों ने जहां ठंड का असर तेज कर दिया है, वहीं स्थानीय लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, औली में बड़ी संख्या में सैलानी ताजा बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए जहां यह मुश्किलें लेकर आया है, वहीं पर्यटकों के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया है।मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि औली जैसी जगहों पर पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार मिल रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top