उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां पिकनिक मनाने गए तीन किशोर गंगा में डूबे (three teenagers drowned the river) एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें रेस्क्यू वीडियो

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश के मुनीकी रेती थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां नीम बीज पर नहाते समय 3 किशोर गंगा में डूब गए।

देखें वीडियो :-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के गुमानीवाला ग्राम सभा के छह लोग मुनीकी रेती थाना क्षेत्र में तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। वहीं 6 लोगों में से तीन युवक नदी के किनारे चले गए और नहाने लगे, जिसमें से एक युवक गंगा में तेजी से बहने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में बजट सत्र का चौथा दिन

उसे बहते देख अन्य दो किशोरों ने उसकी जान बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाने के चक्कर में वह खुद भी गंगा की तेज धारा में बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले नौगांव में नई पार्किंग तैयार, जाम से मिलेगी राहत 

वहीं अन्य दोस्तों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि खोजबीन करने के बाद भी उन तीन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

डूबने वालों के नाम 

1. वत्सल बिष्ट उम्र (18)
2. प्रतीक मलेथा उम्र (16)
3. आर्यन बंगवाल उम्र (17)

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top