उत्तराखंड

बड़ी खबर (Tiger attack) : मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर बाघ ने किया घातक हमला, दोनों जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में वन्य जीवों का आंतक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, आए दिन लोग बाघ के हमलों के शिकार बन रहे हैं। वन्यजीवों के हमलों को देखें तो बाघों ने पहाड़ से लेकर मैदान इलाकों तक लोगों की नींद उड़ाई हुई है। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

वहीं ताजा मामला ऋषिकेश के यमकेश्वर ब्लॉक का है, जहां ढौसण गांव में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। वहीं बाघ के हमले में दोनों लोगों गभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह ढौसण गांव निवासी धाम सिंह (55) पुत्र शेर सिंह और विनोद (43) पुत्र ज्योत सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। तभी गांव के नजदीक जंगल में अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। वहीं बाघ ने पंजों और मुंह से वार करते हुए दोनों को जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

किसी तरह से बाघ के चंगुल से वह छूटकर गांव पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से एम्स में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि हमले में धाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि, विनोद की हालत फिलहाल ठीक है।

वहीं इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं, उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top