उत्तराखंड

बड़ी खबर : एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स (Toll Tax) के दाम, अब चुकाने होंगे अधिक दाम, जानें नए रेट..

Advertisements

एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स (Toll Tax) के दाम, अब चुकाने होंगे इतने अधिक दाम, जानें नए रेट..

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अब लोगों को अधिक दाम चुकाना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं जो एक अप्रैल से लागू होंगे।

डोईवाला विधानसभा के लच्छीवाला में लगे टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब अधिक मूल्य चुकाना होगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स में वाहनों की श्रेणी के अनुसार टोल टैक्स में बढ़ोतरी की है। जिसमें पांच रुपए से लेकर 20–30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वर्तमान में जो कार, जीप, वेन व अन्य हल्के वाहनों का टैक्स 95 रुपए है वह एक अप्रैल 2023 से यह 100 रुपए हो जायेगे। इसके साथ ही हल्के कमर्शियल वाहनों में 10 रुपए, बस एवं ट्रक में 20 रुपए, थ्री व्हीलर कमर्शियल वाहनों में 20 और एचसीएम व ईएमए में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

लच्छीवाला टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वालों वाहनों के लिए 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मासिक पास फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, जिले में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों को कुछ श्रेणियों में टोल टैक्स से राहत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

इसके साथ ही देहरादून से डोईवाला के बीच चलने वाले सार्वजनिक वाहनों के चालकों और हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए टोल टैक्स नहीं बढ़ा है। टोल मैनेजर मनीष यादव ने बताया की एक अप्रैल से नए शुल्क लागू हो जायेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top