उत्तराखंड

उत्तराखंड : त्योहारों के मद्देनजर RTO देहरादून की क्या है विशेष तैयारी। देखें वीडियो.. 

त्योहारों के मद्देनजर परिवहन विभाग की सख्ती, जाम और ओवरचार्जिंग पर विशेष अभियान

देहरादून। दिवाली और अन्य त्योहारों के नजदीक आते ही शहरी क्षेत्रों में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की सहित प्रमुख शहरों के एआरटीओ को निर्देशित किया है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के साथ बैठकें कर उन्हें नियमित रूप से गाड़ियां चलाने और समय पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दें।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

ई-रिक्शा के कारण होने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है। बीते दो दिनों में 150 से अधिक गाड़ियों के चालान और 50 से ज्यादा ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं। विभाग ने निर्देश जारी कर कहा है कि जंक्शन या अन्य व्यस्त क्षेत्रों में यात्री बैठाने वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है। नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग पर भी चालान जारी किए जा रहे हैं।

विभाग ने जनता से अपील की है कि अगर कोई भी वाहन चालक या ऑटो चालक त्योहार के दौरान मनमाना किराया वसूलता है, तो इसकी शिकायत एआरटीओ कार्यालय या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक पर दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

देहरादून से पहाड़ों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें और छोटे वाहन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। ओवरलोडिंग की किसी भी स्थिति पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और सिटी बसों के संचालन को भी बेहतर बनाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top