उत्तराखंड

दुःखद : नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो बच्चों सहित एक युवती की मौके पर मौत, अन्य घायल

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरा एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं इस हादसे में दो बच्चों सहित एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुचाया गया जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोहर को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन संख्या UK06AU9012 जो खैरखाल व कालीकुंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : यहां गंगा में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत। परिजनों में मचा कोहराम 

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों का विवरण :-

  • 1- सुरेश पुत्र चैन सुख-उम्र- 33 वर्ष
  • 2- पुष्पा देवी पत्नि सुरेश – उम्र – 31 वर्ष
  • 3- अमित पुत्र चैनसुख उम्र 40 वर्ष
  • 4- ऊषा देवी पत्नि अमित उम्र 35 वर्ष
  • 5- हर्ष पुत्र अमित उम्र – 08 वर्ष
  • 6- तनू पुत्री अमित निवासी गण ट्रांजिस कैंप रुद्रपूर उम्र- 14 वर्ष
  • 7- विनय पुत्र विशम्बर दयाल निवासी फूलसूंघा, ट्रांजिस कैंप रुद्रपूर उम्र- 19
  • 8- प्रियंका पुत्री विशम्बर दयाल निवासी ट्रांजिस कैंप रुद्रपूर उम्र 16 वर्ष
  • 9- सोमपाल पुत्र सोभाराम निवासी डोली जवाहर लाल पोस्ट व थाना साहिब तहसील मीरगंज बरेली उम्र- 57 वर्ष
  • 10- चमेली देवी पत्नि सोमपाल निवासी डोली जवाहरलाल पोस्ट व थाना साहिब तहसील मीरगंज बरेली उम्र- 50 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  लक्सर ब्रेकिंग :- पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मृतकों का विवरण :-

  • 1- कमलेश पुत्री सोमपाल निवासी दुगली जवाहर थाना साहिब, तहसील मीरगंज, बरेली उ0प्र0 – उम्र – 19 वर्ष
  • 2- दिव्याशं पुत्र सुरेश निवासी ट्रांजेट कैंप रूद्रपूर – उम्र- 07 वर्ष
  • 3- दिप्ती पुत्री सुरेश निवासी ट्रांजेट कैंप रूद्रपूर उम्र – 04 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : यहां दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में दो की मौत, चार घायल 

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top