राजनीति

डोईवाला : युवा कांग्रेस ने किया उत्तराखंड भाजपा सरकार का पुतला दहन, सीबीआई जांच की मांग 

  • डोईवाला : युवा कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। युवा कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा उत्तराखंड भाजपा सरकार का पुतला दहन किया एवं भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की।

रविवार को नगर चौक पर सरकार का पुतला दहन करते हुए डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित लेखपाल वन दरोगा, पीसीएस पुलिस कांस्टेबल आदि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की गई। जिसमें प्रदेश के युवाओं का शोषण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

कहा की उत्तराखंड की भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ जिस प्रकार दुर्व्यवहार किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली ने कहा कि 8 जनवरी को प्रदेशभर के बेरोजगार युवा गांधी पार्क में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, उत्तराखंड पुलिस द्वारा जिस प्रकार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

साथ ही उन पर मुकदमे किए गए यह हमारे प्रदेश की दुखद घटना है युवा कांग्रेस ने मांग की है सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई के द्वारा जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, मोंटी सैनी, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, राहुल सैनी, आशिक अली, मनोज पाल, अकरम, संजू ठाकुर, मनीषा, रोहन, हिमांशु, शुभम कांबोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top