उत्तराखंड

गुड न्यूज : UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का Admit card किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हरिद्वार/ इन्फो उत्तराखंड 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी किए गए आदेश में लोक सेवा आयोग ने बीते 14 अक्टूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी कर पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। वहीं इसके लिए 8 जनवरी को परीक्षा कराई गई थी।‌

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

वहीं बाद में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने उक्त परीक्षा को निरस्त कर 12 फरवरी को दोबारा से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

वहीं आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा- 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनाँक 02 फरवरी, 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top