उत्तराखंड

गुड न्यूज : UKPSC ने जारी किया फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की Answer key, ऐसे करें चेक

Advertisements

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी आदेश में जिन अभ्यर्थियों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा दी थी, वह उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।

आयोग द्वारा 09 अप्रैल, 2023 को आयोजित वन आरक्षी परीक्षा- 2022 की सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन, उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारी की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज (A, B, C & D) की उत्तरकुंजी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रसारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक: 18 अप्रैल, 2023 से 24 अप्रैल, (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा 2023 प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी द्वारा अन्तिम तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों तथा प्रति-प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान नहीं किये जाने की दशा में प्रस्तुत आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज किये जाने से पूर्व आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश सम्बन्धी विस्तृत पत्रांक : 04/41/उ.कु.प्रसा./वन आरक्षी परीक्षा-2022/गोपन- 3/ 2022-23 दिनांक : 17.04.2023 का अध्ययन अवश्य कर लें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top