उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKSSSC ने जारी किया मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम, देखें चयनित अभ्यर्थी अपना रोल नंबर…

Advertisements

uksssc-has-released-the-result-of-fisheries-inspector-recruitment-exam

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सोमवार को मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का अटका हुआ रिजल्ट जारी कर दिया। इस संबंध में आयोग के सचिव एसएस रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया है। आयोग ने यह भर्ती परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित कराई थी। इसमें कुल 28 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इसके सापेक्ष 35 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन सभी के दस्तावेज का सत्यापन 26 अप्रैल को होगा।

सत्यापन के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्रों, स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियों के अलावा छह पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय पहुंचना होगा।

सत्यापन के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top