उत्तराखंड

एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

  • एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को एमडीडीए की टीमों ने प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि से अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की हैं।

टीम ने हरिद्वार रोड स्थित सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त की हैं। बिना स्वीकृत लेआउट और मानचित्र के सड़कें काटने व भूखंडों का विभाजन किया जा रहा था। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और संरचनाएं गिराईं। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती : डॉ. आर. राजेश कुमार

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति जरूर जांचें, अन्यथा नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर स्वती दीपक नौटियाल तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ-2026' का आगाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top