स्वास्थ्य

मां ने किडनी देकर बचाई बेटी की जान, ब्लड ग्रुप भी अलग था

  • मां ने किडनी देकर बचाई बेटी की जान 

देहरादून। उत्तराखंड में हाई-एंड रीनल ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सफलतापूर्वक एबीओ इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया। इस तकनीक से ब्लड ग्रुप न मिलने की स्थिति में भी किडनी ट्रांसप्लांट संभव हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

देहरादून निवासी 24 वर्षीय छात्रा अदिति पिछले दो वर्षों से एंड स्टेज रीनल डिजीज से पीड़ित थीं और डायलिसिस पर निर्भर थीं। उनकी मां सुनीता किडनी डोनेट करना चाहती थीं, लेकिन ब्लड ग्रुप मेल न होने के कारण ट्रांसप्लांट संभव नहीं था। मैक्स हॉस्पिटल में उपलब्ध एडवांस्ड तकनीक के जरिए उनकी 52 वर्षीय मां सुनीता ने किडनी डोनेट कर बेटी को नया जीवन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

अस्पताल के एसोसिएट डायरेक्टर (नेफ्रोलॉजी) डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि यह तकनीक उन मरीजों के लिए नई उम्मीद है, जिन्हें परिवार में ब्लड ग्रुप मैचिंग डोनर नहीं मिल पाता। सर्जरी के बाद मरीज और डोनर दोनों स्वस्थ हैं। इस उपलब्धि से देहरादून में अब मेट्रो स्तर की जटिल ट्रांसप्लांट सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

इस दौरान डॉ. पुनित अरोड़ा, डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. तारिक नसीम मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top