उत्तराखंड

अज्ञात नंबर से भट्ट को मिलीं धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

  • भाजपा अध्यक्ष को मोबाइल पर धमकी, पुलिस को दिया पत्र
  • धमकी बर्दाश्त नही, कार्यकर्ता बिचलित न होकर दो गुने उत्साह से जुटेंगे सेवा कार्य मे: चौहान

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए पत्र में बताया गया कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके प्रति अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आज प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आज मेरे निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज व अपशब्द का प्रयोग करके मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

इस दौरान मेरे द्वारा कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। वावजूद इसके अज्ञात नंबर से मुझे लगातार मेरे निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। कॉल किए जाने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए मौखिक दुर्व्यवहार से ऐसा भी प्रतीत होता है कि उपरोक्त कॉल करने वाला व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव का है। जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

आरोपी व्यक्ति द्वारा जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, वे अनुचित और भ्रामक बातें थी। ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति को उकसा कर ये कॉल करवाई गई हैं। उनके द्वारा, उपरोक्त मोबाइल नंबर धारक या आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि
सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परम्परा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। लिहाजा उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस तरह के असभ्य व्यवहार और धमकी से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होने वाले है। वह दोगुने उत्साह से जनकल्याण और राज्य के विकास में प्रयासरत रहेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top