हिल न्यूज़

लक्सर : ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत पुलिस ने गांव में किया चौपाल का आयोजन

रिपोर्ट- जोनी चौधरी

लक्सर- मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु आज कोतवाली क्षेत्र के गांव फतवा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के आदेशानुसार चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उपस्थित सभी ग्रामीणों के साथ बैठकर भिक्रमपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने नशे के सम्बन्ध में वार्ता की और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चौपाल में उपस्थित सभी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा गांव के चैराहो और मुख्य आने जाने वाले रास्तो में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए यातायात नियमों के अनुपालन करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

चौपाल में उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और उसका अनुसरण करने की बात कही।

भिक्रमपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने सभी ग्रामीणों को बताया कि नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही,और जागरूकता व संवेदीकरण अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top