उत्तराखंड

आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा (Maa Bhuvaneshwari Temple Sanguda) में उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान करवाता अकल्पनीय भोजनालय

  • आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा में उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान करवाता अकल्पनीय भोजनालय

आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन मंदिर में मां भुवनेश्वरी दर्शनार्थ आये भक्तों के लिए भोजन के साथ उत्तराखण्ड की संस्कृति को पेटिंग के द्वारा बढ़ावा दे रहा है।

मंदिर विकास मिशन के आजीवन सदस्य सुतीक्ष्ण नैथानी ग्राम काण्डई ने इस भोजनालय को पौराणिक परंपराओं का अनुसरण करते हुए भोजनालय भवन का निर्माण करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

आज हम उत्तराखण्डी, पलायन के दंश के साथ साथ पश्चिमी सभ्यता की नकल के कारण धीरे धीरे अपनी सांस्कृतिक पहचान भी भूलते जा रहे हैं। मंदिर विकास मिशन अपनी संस्कृति की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी विचार से मंदिर विकास मिशन ने भोजनालय के अन्दर चारों दिवारों पर उत्तराखण्ड सांस्कृतिक भित्ती चित्रों का चित्रण करवाया, ताकि स्थानीय तथा प्रवासी भक्त अपने बच्चों के साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए अपनी संस्कृति का स्वयं भी अवलोकन करें तथा अपने बच्चों को भी इसकी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

मंदिर विकास मिशन के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा के बेहतरीन निर्देशन तथा मार्गदर्शन में यह सम्पूर्ण कार्य हुआ।
चित्रों को दक्षिणावर्त देखने पर उनका विवरण इस प्रकार है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

  • 1 उत्तराखण्ड के चार धाम यमनोत्री गंगोत्री केदारनाथ बद्रीनाथ।
  • 2 उत्तराखण्डी वाद्य यंत्र ढोल दमाउ मसकबीन शहनाई एवं नृत्य करती महिलायें।
  • 3 रम्माण आज विश्व धरोहर है।
  • 4 छोलिया नृतक एवं गांव का दृश्य।
  • 5 उत्तराखण्डी कस्तूरी मृग मोनाल पक्षी एवं ब्रह्मकमल।
  • 6‌ हरिद्वार एवं ऋषिकेश की गंगा आरती ।
  • 7  पांरपरिक बर्तनों में सरोला खाना बनाते हुए।
  • 8 नंदा देवी राजजात यात्रा
  • 9 उत्तराखण्डी आभूषण।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top