उत्तराखंड

ब्रेकिंग : देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर की सड़क का छोटा हिस्सा धंसा, बड़े हादसे को दे रहा है न्यौता…

*डोईवाला : बारिश के कारण एनएच की सड़क धंसी, बना गड्ढा*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर की सड़क का एक छोटा हिस्सा सरक गया। जिस कारण सड़क में छेद हो गया। बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण लच्छीवाला भानियावाला फ्लाईओवर का एक छोटा हिस्सा धंस गया।

गनीमत रही की समय रहते इस गड्ढे और खिसकी हुई सड़क को देख लिया। जिसके बाद इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस मार्ग से रोजाना काफी संख्या में गाड़ियां गुजरती है। यदि समय रहते इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दिनों लगातार हुई बारिश के कारण सड़क के नीचे का हिस्सा कमजोर होने की वजह से बह गया। हालांकि, रविवार शाम को ही इस खिसके हुए हिस्से को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर लिया गया था और अगली सुबह से ही इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

कोई बड़ा हादसे ना हो इसलिए प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर प्रभावित हिस्से के कुछ दूर तक ट्रैफिक मुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

साथ ही चारो और बैरिकेड लगा दिए, ताकि वाहन उस पर से ना गुजरे। स्पोर्ट के तौर पर फिलहाल रिवर बेड मेटेरियल के बैग लगाए जा रहे हैं और उसके बाद सीमेंटेड व अन्य संबंधित कार्य को निष्पादित किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top