उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज : NCRB द्वारा प्रकाशित ‘Crime in India 2021’ रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस को मिला पहला स्थान

Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

NCRB द्वारा प्रकाशित ‘Crime in India 2021’ रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस को पहला स्थान हासिल हुआ है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राज्य में चोरी के मामलों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम प्रयोग से राज्य पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाओं में गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ ही संपत्ति की प्राप्ति हेतु किए गए विशेष प्रयासों के कारण राज्य पुलिस को रिकवरी रेट देश में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिस के विजन के अंतर्गत की गई पुलिसिंग का नतीजा है।

‘Crime in India 2021’ की रिपोर्ट में जिसमें चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस को 68.7 प्रतिशत के साथ नंबर वन पर है, जो कि अन्य समस्त राज्यों के राष्ट्रीय औसत 30.2 प्रतिशत के दुगने से भी अधिक है‌।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

उत्तराखंड पुलिस के बाद तमिलनाडु 64.8 प्रतिशत दूसरे नंबर एवं हिमाचल प्रदेश 55 प्रतिशत रिकवरी के साथ तीसरे नंबर पर है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top